उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल जिले में बहन को वीडियो कॉल कर भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस छानबीन में जुटी

नैनीताल जिले में एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर खौफनाक कदम उठाया। मृतक की शिनाख्त मल्लीताल निवासी मनीष शाह के रूप में हुई है। युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी मनीष शाह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, देर रात मनीष ने अपने बहन का वीडियो कॉल किया था और आत्महत्या करने की बात कही थी। तभी से परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था।

कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button