उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में एक तरफा प्यार में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हरिद्वार में एक युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने आया कि एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने आत्मघाती उठाया है।

युवती ने बताया कि सुजीत ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती बहुत डरी हुई थी और अपनी जान को खतरा बता रही थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है।

Related Articles

Back to top button