देहरादूनराजनीति

भाजपा में सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन

भाजपा में सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन

भाजपा में सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

देहरादून, रविवार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के सान्निध्य में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिवाकर दुबे, महेश पाल एवं बरखा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों, राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नवसदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, पारदर्शी एवं जनहितैषी शासन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में अमन कुमार, तस्लीम, चेज संगरवाल, शेर सिंह, राजन सिंह, अक्षय, देवेश पाल, भूख्य श्रीधन, रोहन पाल, रजत भट्ट, वर्षा, बीना, पिन सिंह, राकेश खड़ी, विमला, निर्मला, अरुण, साहिला, मंत्री देवी, सुभाष, सागर, विनय, कोशुरातल, खरविकांत गौड़, पर्वी, प्रभा, प्रियांत ठाकुर, अंशिका, वैभव दत्त, आलोक रामो, समित अरोड़ा, आकाश, ऋषभ पांडे, आकाश थॉमस, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजात, सुशांत मुखर्जी, अविनाश तांती, एकांश गंग, रौनक एवं शशांक चंदेल शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी का जनाधार इसी प्रकार निरंतर मजबूत होता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button