उत्तराखंडअल्मोड़ाउत्तरकाशीऋषिकेशकोटद्वारचंपावतचमोलीटिहरीदेहरादूननरेन्द्रनगरनैनीतालपौड़ीबागेश्वरमसूरीराजनीतिरुड़कीरुद्रप्रयागविकासनगरहरिद्वारहल्द्वानी

प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में दस सूत्रीय मांगों पर मंथन, आंदोलन की रणनीति तय

प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में दस सूत्रीय मांगों पर मंथन, आंदोलन की रणनीति तय

प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में दस सूत्रीय मांगों पर मंथन, आंदोलन की रणनीति तय

 

 


देहरादून, 07 सितंबर 2026।

राजधानी देहरादून स्थित अमोला होटल में सोमवार को प्रातः 11 बजे प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता कैंतुरा रावत ने की, जबकि संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार स्तर पर वर्तमान में गतिमान मांगों एवं उन पर हुई प्रगति की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखी गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए।

 

प्रदेश के अधिकांश विकासखंडों से पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का प्रस्ताव पारित किया।

 

सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 

1. इसी सप्ताह ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रीय विधायकों को दस सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

 

2. इसी सप्ताह जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रीय सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

3. 14 सितंबर 2026 को ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

 

4. 15 एवं 16 सितंबर 2026 को सभी ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में जी राम जी योजना में श्रमिकों की ऑफलाइन हाजिरी के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

 

5. 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रदेश के सभी संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में सांकेतिक तालाबंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

6. 19 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

 

7. 22 सितंबर 2026 को सभी जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित जिला मुख्यालयों पर मुख्य विकास अधिकारी का सांकेतिक घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश प्रधान संगठन ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों में पूरी एकजुटता और सहभागिता के साथ प्रतिभाग करें।

 

संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी आगामी कार्यक्रमों एवं ज्ञापनों का विस्तृत मैटर संगठन के आधिकारिक ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम की घोषणा 22 सितंबर की शाम तक की जाएगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने कहा कि ग्राम प्रधानों की जायज मांगों को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रहा है। संगठन का उद्देश्य सरकार के समक्ष ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखना और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करना है।

 

बैठक में प्रभारी पंकज पोखरियाल, देवेंद्र रावत, विनोद बिजल्वाण, भूपेंद्र रावत, विनय रणाकोटी, मनोज वैष्णव, अजय पुंडीर, प्रीति पंत सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विकासखंडों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रदेश प्रधान संगठन ने भारी बारिश के बावजूद बैठक में पहुंचकर संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button