देहरादूनराजनीति

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी के विरोध में किया घेराव

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी के विरोध में किया घेराव

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी के विरोध में किया घेराव

देहरादून, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने मंगलवार को कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता समाज में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए राहुल गांधी को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करता है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पद की गरिमा को धूमिल करते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अशांति फैलाने का प्रयास किया, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन वह समाजहित, कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने समय-समय पर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं की उपेक्षा की है तथा आज भी राहुल गांधी अपने आचरण से लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत कर रहे हैं।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली, आदित्य चौहान, विनोद उनियाल, विनोद सुयाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button