उत्तराखंडदेहरादून

यूपीसियल प्रबंधन एवं उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के मध्य हुई सकारात्मक वार्ता, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर बनी सहमति

यूपीसियल प्रबंधन एवं उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के मध्य हुई सकारात्मक वार्ता, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर बनी सहमति

यूपीसियल प्रबंधन एवं उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के मध्य हुई सकारात्मक वार्ता, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर बनी सहमती।

NEWS24DAILY

 

देहरादून, 28 जुलाई। उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) प्रबंधन एवं उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के मध्य कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल के प्रबंधक निदेशक पी.सी. ध्यानी से विस्तृत चर्चा कर कर्मचारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

वार्ता के दौरान संगठन ने मुख्य रूप से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के निराकरण, तृतीय समयबद्ध वेतनमान में ग्रेड वेतन 6600 एवं 4600 लागू किए जाने, लिपिकीय संवर्ग में कॉमन कैडर व्यवस्था, समान कार्य के लिए समान वेतन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थानांतरण नीति, टीजी-2 के अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पुरानी पेंशन सहित कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा।

प्रबंधक निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी मांगों पर गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए नियमों के अनुरूप परीक्षण कर चरणबद्ध एवं समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने इसे कर्मचारियों के हित में एक सकारात्मक पहल बताते हुए आशा व्यक्त की कि लंबित मांगों का शीघ्र समाधान होगा।

बैठक में प्रबंधन की ओर से प्रबंधक निदेशक पी.सी. ध्यानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन), निदेशक (वित्त), उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं कार्मिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं संगठन की ओर से संरक्षक ए.पी. अमोली, कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक बिष्ट, प्रमुख महामंत्री सोहन शर्मा, कार्यालय महामंत्री मोहन पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह ल्वाल, उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, विशेष आमंत्रित सदस्य बी.सी. काण्डपाल, गढ़वाल जोन अध्यक्ष राजेश ध्यानी, गढ़वाल जोन सचिव आलोक नेगी, देवी सिंह रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button