उत्तराखंडटिहरी

भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए टिहरी गढ़वाल में 29 जुलाई को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए टिहरी गढ़वाल में 29 जुलाई को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए टिहरी गढ़वाल में 29 जुलाई को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

नई टिहरी, 28 जुलाई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली तथा तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

संभावित खराब मौसम एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए है।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों, प्रधानाचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button