टिहरीउत्तराखंडदेहरादून

VBGRAMG से ग्राम पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल

VBGRAMG से ग्राम पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल

VBGRAMG से ग्राम पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवालNEWS24DAILY

नई टिहरी, 01 अगस्त। जनपद मुख्यालय स्थित क्रीड़ा हॉल में आयोजित जनपदीय पंच सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सम्मेलन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल ने कहा कि VBGRAMG के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे।मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत ग्राम रोजगार एवं आजीविका मिशन (VBGRAMG) ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मिशन के माध्यम से ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, महिला स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण तथा सतत आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायतों की समस्याओं एवं सुझावों को समय-समय पर प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

जिला विकास अधिकारी श्री मोहम्मद असलम ने कहा कि VBGRAMG के अंतर्गत संचालित कार्यों में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा प्राप्त सुझावों को शासन स्तर तक भेजा जाएगा।

संवाद सत्र के दौरान विकासखंड नरेंद्रनगर प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्री विनय रणाकोटी ने VBGRAMG के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से फेस कैप्चरिंग (Face Capturing) की तकनीकी समस्या का मुद्दा रखते हुए कहा कि इसके कारण अनेक पात्र लाभार्थियों एवं कार्यों के क्रियान्वयन में अनावश्यक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को सरल एवं व्यवहारिक बनाने की मांग की, ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित न हों

वहीं विकासखंड जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्री प्रदीप कवि ने कहा पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों का लगभग एक वर्ष से भुगतान लंबित है, जिसके कारण ग्राम पंचायतों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने एवं लंबित कार्यों के निस्तारण की मांग की।

 

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी VBGRAMG के संचालन में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं को विस्तार से रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल ने सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी तथा शासन स्तर पर आवश्यक विषयों को भेजकर ग्राम पंचायतों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद के सभी विकासखंडों से आए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button