उत्तराखंडकुमाऊंटिहरीदेहरादूननरेन्द्रनगरनैनीतालपौड़ीबागेश्वरब्लॉगमसूरीराजनीतिरुड़कीरुद्रप्रयागविकासनगरहरिद्वारहल्द्वानी

प्रधान संगठन ने 19 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय धरना किया स्थगित, सरकार को 30 अगस्त तक का समय

प्रधान संगठन ने 19 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय धरना किया स्थगित, सरकार को 30 अगस्त तक का समय

प्रधान संगठन ने 19 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय धरना किया स्थगित, सरकार को 30 अगस्त तक का समय

देहरादून। ग्राम प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड द्वारा प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंडूरा रावत ने 18 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।

प्रदेश प्रधान संगठन की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश के सभी ब्लॉकों से खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया था। संगठन ने मांगों के समाधान नहीं होने पर 19 अगस्त से प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों का स्वयं संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया कि अगस्त माह के अंत तक प्रधान संगठन की अधिकांश मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रदेश प्रधान संगठन ने 19 अगस्त से प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रधानों से प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को स्थगित रखने का अनुरोध किया है।

हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि अगस्त माह के अंत तक प्रधानों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता है, तो सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्रदेशभर में पुनः व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदेश प्रधान संगठन ने कहा कि संगठन प्रधानों के हितों और उनकी दस सूत्रीय मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सरकार के सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।

— प्रदेश प्रधान संगठन, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button