नरेन्द्रनगरटिहरी

नरेंद्र नगर में भव्य ‘लखपति दीदी सम्मेलन’, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान

नरेंद्र नगर में भव्य ‘लखपति दीदी सम्मेलन’, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान


नरेंद्र नगर में भव्य ‘लखपति दीदी सम्मेलन’, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान

‘लोकल के लिए वोकल’ बनने का आह्वान, मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर

 

टिहरी गढ़वाल की नरेंद्र नगर विधानसभा स्थित सामुदायिक भवन में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदु डंगवाल ने की। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

 

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा एवं मुख्य वक्ता श्रीमती हिमानी पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला महामंत्री एवं प्रभारी महिला मोर्चा श्री जयेंद्र सेमवाल तथा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मधु रावत की उपस्थिति रही।

 

सम्मेलन की सहसंयोजक एवं नरेंद्र नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री मनीषा भंडारी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं श्री राजेंद्र विक्रम पंवार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई। नरेंद्र नगर ब्लॉक की ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती गीता दवाँण ने अपने विचारों से उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने का आह्वान किया।

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2023 को लाल किले की प्राचीर से देश में 2 करोड़ ‘लखपति दीदियां’ बनाने का संकल्प लिया गया था। लखपति दीदी अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है।

वक्ताओं ने कहा कि जब मातृशक्ति आर्थिक रूप से सशक्त होगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवारों की मजबूती से गांव, प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button